फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी20 बिग बैश लीग: हरमनप्रीत-मंधाना ने जड़े अर्धशतक, सिडनी थंडर ने जीता मुकाबला

Sun, 09 Dec 2018 07:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
smriti mandhana
विज्ञापन

भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना की तेज तर्रार अर्धशतकों से उनकी टीमों ने रविवार को यहां महिला बिग बैश लीग में जीत दर्ज की। हरमनप्रीत ने 26 गेंद में 56 रन की पारी खेली जिससे सिडनी थंडर ने ब्रिसबेन हीट के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बनाए।

विज्ञापन


सिडनी थंडर ने इसके बाद ब्रिसबेन हीट को नार्थ सिडनी ओवल मैदान पर 18.5 ओवर में 164 रन पर समेटकर 28 रन से जीत दर्ज की। हमनप्रीत ने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के मारे और अपनी टीम की ओर से शीर्ष स्कोरर रहीं।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी हरमनप्रीत ने नाओमी स्टेलेनबर्ग (10) के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 और कप्तान एलेक्स ब्लेकवेल (नाबाद 33) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। स्मृति भी अपनी टीम होबार्ट हरिकेन्स की ओर से शीर्ष स्कोरर रही।
विज्ञापन


उन्होंने 41 गेंद में 69 रन बनाए जिससे उनकी टीम मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ वेस्ट पार्क ओवल में छह विकेट पर 196 रन बनाने में सफल रही। स्मृति ने अपनी पारी में 13 चौके जड़े। होबार्ट की टीम ने इसके बाद मेलबर्न स्टार्स को 16 .5 ओवर में 124 रन पर ढेर करके 72 रन की बड़ी जीत दर्ज की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें