फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: क्या फुटबॉल की तरह होगा क्रिकेट का भविष्य, हार्दिक ने रणजी छोड़ एक महीने पहले आईपीएल की तैयारी शुरू की

Mon, 28 Feb 2022 06:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने रणजी ट्रॉफी खेलने की बजाय आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या क्रिकेट का भविष्य भी फुटबॉल की तरह होने वाला है, जहां राष्ट्रीय टीम से ज्यादा क्लब क्रिकेट को महत्व दिया जाता है। 
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2022 की तैयारी शुरू कर दी है। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या, तेज गेंदबाज दर्शन नालकंडे, वरुण एरॉन और अभिनव मनोहर मुख्य कोच आशीष नेहरा के साथ अभ्यास शुरू कर चुके हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पांड्या को रणजी ट्राफी खेलने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने रणजी खेलने की बजाय आईपीएल के लिए तैयारी करना बेहतर समझा। इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या क्रिकेट का भविष्य भी फुटबॉल की तरह होने वाला है, जहां राष्ट्रीय टीम से ज्यादा तवज्जो क्लब को दी जाती है। 
विज्ञापन


आईपीएल की नई टीम अहमदाबाद का ट्रेनिंग कैम्प 25 फरवरी से शुरू हो चुका है। यह दो मार्च को समाप्त होगा। इसके बाद अहमदाबाद में पूरी टीम का प्रैक्टिस कैम्प रखा जाएगा। 

क्या फुटबॉल की तरह होगा क्रिकेट का भविष्य ?
आईपीएल के आने के बाद से ही यह कहा जा रहा है कि क्रिकेट का भविष्य भी फुटबॉल की तरह हो सकता है, जहां क्लब की महत्वता राष्ट्रीय टीम से ज्यादा होगी। फुटबॉल में क्लब अपने खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने से मना कर सकते हैं। क्रिकेट में भी फ्रेंचाइजी बार-बार हो रहे मेगा ऑक्शन से परेशान हैं और ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में मेगा ऑक्शन बंद हो सकता है। हार्दिक ने जिस तरह से रणजी की बजाय आईपीएल खेलने का फैसला किया है। उसके बाद बाकी खिलाड़ी भी सिर्फ आईपीएल पर ध्यान लगा सकते हैं, क्योंकि आईपीएल खेलकर खिलाड़ी सिर्फ दो महीने में करोड़ों की कमाई कर सकते हैं।  
विज्ञापन


पहले सीजन में अहमदाबाद की टीम काफी मजबूत
अपने पहले आईपीएल सीजन में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने काफी मजबूत टीम बनाई है। हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया गया है। उनके अलावा राशिद खान, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, जेसन रॉय और लोकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है। कागज पर अहमदाबाद की टीम काफी संतुलित है। 

आईपीएल 2022 26 मार्च से 29 मई के बीच खेला जाएगा। इस दौरान 10 टीमें आपस में 70 लीग मैच खेलेंगी। इसके बाद अंकतालिका के आधार पर दोनों क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच खेले जाएंगे। अंत में फाइनल मैच 29 मई को होगा। सभी लीग मैच मुंबई और पुणे के चार मैदानों में खेले जाएंगे। 

किस मैदान में कितने मैच
वानखेड़े मैदान में 20 मैच खेले जाएंगे, जबकि ब्रेबॉन मैदान में 15 मैच होंगे। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20 और पुणे के एमसीए स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे। हालांकि, मुंबई की टीम को घरेलू मैदान का फायदा नहीं मिलेगा और इस टीम का कोई भी मैच वानखेड़े मैदान में नहीं होगा। गुजरात की टीम लखनऊ, चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर और पंजाब के खिलाफ दो मैच खेलेगी, जबकि मुंबई, कोलकाता, राजस्थान और दिल्ली के खिलाफ एक मैच खेलेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें