फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड्या का बड़ा खुलासा, बताया महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान देने के बाद जिंदगी कैसे बदली

Tue, 16 Apr 2019 08:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या का मानना है कि हर कोई झटकों से सीखता है और वह भी अपवाद नहीं है और क्रिकेट से कुछ समय दूर रहने से उन्हें अपने खेल और मानसिकता पर काम करने का समय मिला जिसका फायदा इंडियन टी-20 लीग में मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल
एक टीवी चैट शो पर महिला विरोधी टिप्पणी के कारण हार्दिक पर बीसीसीआई ने अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया। बीसीसीआई लोकपाल अभी भी मामले की जांच कर रहा है हालांकि उसे क्लीन चिट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : Social media
न्यूजीलैंड में वापसी के बाद से पांड्या ने अपने खेल पर फोकस किया और इंडियन टी-20 लीग में मुंबई के लिे 191 की औसत से 186 रन बना चुके हैं। बैंगलोर पर मिली जीत के बाद कहा, ‘हर किसी को कोई झटका लगता है और मुझे इससे अपने शरीर पर काम करने का मौका मिला। इससे काफी मदद मिली और अब सब कुछ ठीक लग रहा है।’

4 of 5
हार्दिक पांड्या
मुंबई के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने के बारे में पांड्या ने कहा, ‘मैं चार साल से ऐसा कर रहा हूं। टीम में मेरी यही भूमिका है। नेट पर भी मैं इसका अभ्यास करता हूं। यह हालात की बात है। आप हालात के अनुरूप खेलते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्दिक पांड्या
विश्व कप में भी वह अहम भूमिका निभाएंगे और इसकी तैयारी इंडियन टी-20 लीग के जरिए हो रही है। उन्होंने कहा, ‘आपको आत्मविश्वास रखना होगा। विश्व कप बड़ा टूर्नामेंट है। पहली बार मैं विश्व कप खेल रहा हूं और मुझे लय कायम रखनी होगी। मैं खेल से कुछ समय बाहर था तो वापिस आकर लय हासिल करना जरूरी था।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें