टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में ट्विटर पर एक शर्टलेस फोटो पोस्ट की, जिसके बाद वह यूजर्स के मजेदार जोक्स के शिकार बने। पांड्या की बॉडी और एब्स भी फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित नहीं कर सके, इससे उलट वह बुरी तरह ट्रोल हो गए।
विज्ञापन
याद हो कि हार्दिक पांड्या को एशिया कप के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद से वह क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। हाल ही में पांड्या चोट से उबरते दिखे और उन्हें नेट्स पर अभ्यास करते देखा गया। वह जल्द ही टीम इंडिया में वापसी करने की कोशिश करेंगे।