फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में किसी रॉकस्टार की तरह खेले हार्दिक पांड्या, अब World Cup ट्रॉफी पर टिकी निगाहें

Tue, 14 May 2019 03:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला
मुंबई के लिए IPL ट्रॉफी जीतने के बाद अब भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की निगाह अब विश्व कप खिताब पर हैं। हार्दिक ने IPL में 191 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 402 रन बनाने के साथ ही 14 विकेट और 11 कैच भी लपके। हार्दिक ने कहा कि मैंने इस सत्र में शानदार खेल दिखाया। अब आगे बढ़ने का समय है। अब मैं विश्व कप की ट्रॉफी भी जीतना चाहता हूं।
विज्ञापन

2 of 4
क्रुणाल और हार्दिक पांड्या
फाइनल में चेन्नई पर मिली एक रन से जीत के बाद हार्दिक ने कहा कि मैंने इस सत्र में अच्छा खेला, लेकिन अब आगे बढ़ने का समय है। मैं विश्व कप खिताब भी जीतना चाहता हूं। मेरे कमरे में मुंबई के पोस्टर लगे थे। उनके साथ खिताब जीतना शानदार अनुभव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई लोग कह रहे थे कि हम इस सत्र में चेन्नई से तीन बार जीत चुके हैं और चेन्नई चौथी बार जीतेगी, लेकिन मैने क्रुणाल से कहा कि हम चौथा मैच भी जीतेंगे। आज मेरा वजन कुछ किलो कम हो गया। यह इतना तनावपूर्ण मैच था।
विज्ञापन

4 of 4
हार्दिक और क्रुणाल पांड्या - फोटो : mumbai indians
किसी और से क्या प्रेरणा लूं, मेरे पास भाई हार्दिक है

मुंबई के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल भी मुंबई में हैं। दोनों भाई टीनएजर थे जब 2008 में IPL शुरू हुआ। दो बार (2017, 2019) साथ में खिताब जीतना उनके लिए सपना सच होने जैसा था। उन्होंने कहा कि हार्दिक का प्रदर्शन अद्भुत रहा है। मुझे किसी और से प्रेरणा लेने की जरूरत ही नहीं है। मेरे पास हार्दिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें