फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नताशा से सगाई की खबर सुन हैरान रह गए विराट, हार्दिक पांड्या की फोटो पर ऐसा था रिएक्शन

Thu, 02 Jan 2020 12:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हार्दिक पांड्या, नताशा और विराट - फोटो : ट्विटर
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की सगाई ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को आश्चर्यचकित कर दिया। विराट ने इस नए कपल को इंस्टाग्राम पर बधाई देते हुए ऐसा कमेंट किया कि देखने वालों की हंसी छूट गई।

विज्ञापन

2 of 6
हार्दिक की पोस्ट पर विराट का कमेंट - फोटो : इंस्टाग्राम
विराट ने हार्दिक पांड्या और नताशा की सगाई वाली फोटोज पर कमेंट किया कि, 'बधाई H, कितना सुखद आश्चर्य है। तुम्हारा आने वाला समय बेहतरीन हो। भगवान भला करे'। कोहली के इस कमेंट पर अब सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग इसी कमेंट पर जोक्स बना रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले, बुधवार को यानी साल 2020 के पहले ही दिन हार्दिक पांड्या ने सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ फोटो शेयर करते हुए अपनी सगाई का एलान किया था, 'मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान। 01.01.2020 #engaged'

4 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों तांता लग गया। सबसे पहले टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पांड्या को सगाई की बधाई दी। कपल ने दुबई में सगाई की। 
विज्ञापन

5 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक जहां चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं तो दूसरी ओर नताशा बीते दिनों 'नच बलिए 9' के दौरान चर्चा में रही थीं। नताशा इस रियलिटी शो में एक्स ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ आई थीं। 'नच बलिए' के अलावा नताशा सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन आठ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी नताशा नजर आईं। इन नताशा ने हिंदी के अलावा तमिल और कन्नड़ भाषा में भी फिल्में की हैं। इन फिल्मों में 'सत्याग्रह', 'एक्शन जैक्सन', 'फुकरे रिटर्न्स', 'डैडी', 'फ्राइडे', 'जीरो', 'झूठा कहीं का', 'याराम' और 'द बॉडी' हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें