हार्दिक ने बढ़ाया टीम का हौसला
हार्दिक मुंबई इंडियंस और गुजरात के बीच एलिमिनेटर मुकाबले के लिए टीम के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड के साथ स्टैंड्स पर मौजूद थे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुकाबले के दौरान टीम का हौसला बढ़ाया। गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही मुंबई इंडियंस ने फाइनल में जगह बनाई थी। हार्दिक और हरमनप्रीत एक दूसरे से गर्मजोशी से मिले और दोनों ने साथ में फोटो खिंचवाई।
ये भी पढ़ें: WPL 2025 Final: खिताब का सूखा खत्म करने उतरेगी दिल्ली, सामने होगी मुंबई की चुनौती; देखें संभावित प्लेइंग 11
हार्दिक के नेतृत्व में उतरेगी पुरुष टीम
हार्दिक की अगुआई में मुंबई इंडियंस की टीम 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन पिछले सीजन अच्छा नहीं रहा था और टीम की कोशिश इस बार बेहतर करने की होगी। खराब फॉर्म के कारण हार्दिक की पिछले सीजन काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत में अपना योगदान देकर आलोचकों का मुंह बंद किया था।
मुंबई उठाना चाहेगी घरेलू परिस्थितियों का लाभ
मुंबई की टीम ब्रेबोर्न स्टेडियम की परिस्थितियों से अच्छी तरह से परिचित है और वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी। मुंबई की बल्लेबाजी काफी मजबूत है और दिल्ली के गेंदबाजों को उनसे पार पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर की फॉर्म में वापसी भी मुंबई के लिए अच्छा संकेत है।
ये भी पढ़ें: MI vs DC: फाइनल में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, नोरा फतेही बिखेरेंगी खूबसूरती का जलवा; कब-कहां और कैसे देखें मैच