फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छक्कों की बौछार करने वाले हार्दिक पांड्या के नाम दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड 

Thu, 28 Sep 2017 10:05 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
विज्ञापन
टीम इंडिया के नए क्रिकेट स्टार हार्दिक पांड्या की पहचान एक ऐसे बल्लेबाज की है जो मैदान पर उतरकर ताबड़तोड़ छक्के जड़ते हैं। उन्होंने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 40 गेंद में 41 रन की पारी खेली। हार्दिक ने अपनी इस पारी में 1 चौका और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े। इसके साथ हा हार्दिक साल 2017 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन


इस मैच से पहले हार्दिक के नाम 25 छक्के थे। लेकिन हार्दिक ने पारी में तीन छक्के लगाते ही इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन को पीछे छोड़ दिया। मॉर्गन ने इस साल 26 छक्के जड़े हैं। मॉर्गन के बाद तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा(26) और चौथे पर बेन स्टोक्स(24) हैं।

हार्दिक ने एक बार फिर एडम जम्पा को अपना शिकार बनाया और उनके एक ओवर में लगातार दो छक्के जड़े। सबको आशा थी कि पांड्या एक बार फिर छक्कों की हैट्रिक लगाएंगे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले चेन्नई वनडे में जम्पा की गेंद पर तीन गेंद में तीन छक्के जड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें