फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का एक और विश्व रिकॉर्ड

Thu, 28 Sep 2017 08:53 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने क्रिकेट करियर के ऐसे दौर में पहुंच गए हैं जहां वो जब भी मैदान में बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो कोई न कोई रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो जाता है। विराट को टीम इंडिया का सीमित ओवरों का कप्तान बने ज्यादा वक्त नहीं गुजरा है लेकिन इतने कम वक्त में ही उन्होंने दिग्गज कप्तानों के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


बेंगलुरु में विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर नाकाम रहा। 21 रन बनाकर विराट कोल्टर नाइल का शिकार बने। 21 गेंद पर 21 रन बनाकर विराट बोल्ड हो गए। लेकिन इससे पहले विराट ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 
विराट के नाम वनडे क्रिकेट में 2 हजार रन दर्ज हो गए हैं। विराट ने ये उपलब्धि बतौर कप्तान 36वीं पारी में हासिल की है। ये बतौर कप्तान सबसे तेज 2 हजार रन बनाने का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज था। डिविलियर्स ने बतौर कप्तान 43वीं पारी में 2 हजार रन पूरे किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें