फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड्या ने धोनी को गिफ्ट में दिया नया हेयरस्टाइल, अपने हाथ से ही काट डाले बाल

Sun, 08 Jul 2018 01:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
dhoni
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर धोनी ढेरों विश के साथ एक नया हेयरस्टाइल भी गिफ्ट में मिला। यह गिफ्ट धोनी को टीम इंडिया क ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने दिया है।

विज्ञापन


दरअसल अपने हेयर स्टाइल को लेकर चर्चा में रहने वाले हार्दिक पांड्या ने खुद अपने हाथों से माही के बाल काटे। पांड्या ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह धोनी के बाल काटते नजर आ रहे हैं। हार्दिक ने तस्वीर के साथ लिखा, ''विशेष दिन पर विशेष हेयरकट। माही को मेरा बर्थडे गिफ्ट।'

बता दें पांड्या के अलावा महेंद्र सिंह धोनी भी अपने बालों को लेकर कई बार चर्चा में रहे हैं। करियर के शुरुआती दिनों में उनके बाल काफी लंबे थे। पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी धोनी के बालों की तारीफ की थी। 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने बाल मुंडवा लिए थे। इसके बाद भी वह बालों के साथ कई एक्स्पेरिमेंट कर चुके हैं।
विज्ञापन


अब रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तब विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी एक नए हेयरस्टाइल के साथ फैंस के सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज रात 10 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें