गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को एक फैन ने खास तोहफा दिया है। हार्दिक ने इस तोहफे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर इस खास फैन को शुक्रिया कहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि यह तोहफा उन्हें बहुत पसंद आया है। हार्दिक को यह खास तोहफा वीर पहाड़िया नाम के उद्दमी ने दिया है। यह एक लॉकेट है, जिसमें एक तरफ गुजरात टाइटंस टीम का लोगो बना हुआ है और दूसरी तरफ लिखा है कि यह टीम आईपीएल 2022 की चैंपियन है।
हार्दिक ने इस तोहफे का वीडियो शेयर कर लिखा "धन्यवाद मेरे भाई वीर पहाड़िया, मुझे यह बहुत पसंद आया।"