टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर
हार्दिक पांड्या ने सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए इतनी बड़ी गतली कर, जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं रही होगी।
हो सकता था कि अगर वो रन आउट न होते तो
विराट कोहली के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी कर जाते और
टीम इंडिया पहली पारी में बढ़त लेने में कामयाब रहती। लेकिन 15 रन बनाकर खेल रहे पांड्या रबाडा की बॉल पर मिडऑन पर शॉट मारकर रन लेना चाहते थे। नॉन स्ट्राइक पर खड़े कोहली ने उन्हें रन लेने से मनाकर दिया। इस पर पांड्या वापस मुड़कर क्रीज पर जाने की कोशिश कर ही रहे थे कि फिलेंडर ने इतनी देर में बॉल विकेट पर मार दी।
इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने अपील की। लेग अंपायर ने इसका फैसला लेने के लिए थर्ड अंपायर का सहारा लिया। टीवी अंपायर ने जब रिप्ले में देखा तो पांड्या का पैर और बल्ला दोनों हवा में था।
अगर पांड्या ने जरा-सी भी तेजी दिखाई होती तो वो आराम से क्रीज में पहुंच सकते थे, लेकिन उनकी इस लापरवाही की वजह से बहुत ही अहम मौके पर उनका विकेट गंवा दिया। उनके आउट दिए जाने पर सामने खड़े कोहली और ड्रेसिंग रूम में बैठे कोच
रवि शास्त्री ने भी नाराजगी व्यक्त की।
देखिए पांड्या का रन आउट-