फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने जहीर खान का बनाया मजाक, फैंस ने कहा- पैसे आ गए लेकिन तमीज नहीं आई

Tue, 08 Oct 2019 03:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। वहीं टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं। पांड्या ने हाल ही में लंदन में कमर के निचले हिस्से की सर्जरी करवाई थी और फिलहाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसके बावजूद वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। लेकिन वो बार-बार अलग-अलग मामले में ट्रोल भी हो रहे हैं।

विज्ञापन


हाल ही में उन्होंने सर्जरी के बाद की फोटो डाली थी जिसमें उन्होंने लाखों रुपए की महंगी घड़ी पहनी हुई थी जिसे लेकर वे ट्रोल हो गए थे।

लेकिन अब उन्हें उनकी एक पोस्ट के लिए कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी है। दरअसल सोमवार को जहीर खान अपना 41वां जन्मदिन मना रहे थे जिसपर हार्दिक पांड्या ने भी एक वीडियो डालकर उन्हें बधाई दी। हालांकि ये पोस्ट क्रिकेट फैंस को पसंद नहीं आई और उन्होंने पांड्या को जमकर फटकार लगा दी।

पांड्या ने एक वीडियो डाला था जिसमें वे जहीर की गेंद पर छक्का लगा रहे थे। इसके बाद उन्होंने लिखा कि हैप्पी बर्थडे जैक, उम्मीद करता हूं कि आप भी मेरी तरह पार्क के बाहर गेंद भेज पाएंगे।
विज्ञापन

 

Trending Videos

नाम आ गया, पैसा आ गया लेकिन तमीज नहीं आई

 

 

 

 

पैसा क्लास की गारंटी नहीं देता है


 
विज्ञापन

ज़हीर महान है, उसकी योर्कर नहीं खेल पाओगे


 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें