फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड्या-जडेजा की जोड़ी ने रचा इतिहास, तोड़ा AUS के खिलाफ 21 साल पुराना रिकॉर्ड

Wed, 02 Dec 2020 12:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
विज्ञापन
1 of 6
हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter@BCCI
भारतीय टीम ने अपने दोनों ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाल लक्ष्य खड़ा किया। कैनबरा में खेले गए तीसरे वनडे में दोनों ही खिलाड़ियों ने मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को ना सिर्फ उबारा बल्कि उसे एक बड़े स्कोर की तरफ ले गए।
विज्ञापन

2 of 6
रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter@BCCI
दोनों खिलाड़ियों ने अपने अर्धशतक पूरे किए और रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। इनके बीच छठे विकेट के लिए 150 रनों की अटूट साझेदारी हुई। इस दौरान दोनों की जोड़ी ने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। जडेजा और पांड्या की जोड़ी ने अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले सदगोपन रमेश और रोबिन सिंह ने 1999 में कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 123 रनों की साझेदारी की थी।
विज्ञापन

3 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter@BCCI
इसके अलावा जडेजा-पांड्या की जोड़ी के नाम अब एकदिवसीय क्रिकेट में भारत के लिए छठे विकेट की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। 

4 of 6
Hardik Pandya - फोटो : social Media
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 32वें ओवर में विराट कोहली के रूप में पांचवां झटका लगा। इसके बाद हार्दिक और जडेजा ने धीरे-धीरे भारतीय पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। जडेजा हालांकि शुरुआत में बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन आखिरी में उन्होंने अपना गियर बदला और चौके-छक्कों की बरसात कर दी। उधर पांड्या भी टी-20 मोड में रन बनाते रहे, इसका परिणाम यह हुआ कि इस जोड़ी के दम पर भारत ने आखिरी 10 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 111 रन बनाए, जिसमें 86 रन अंतिम छह ओवर्स से आए।
विज्ञापन

5 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media
पांड्या ने जहां 76 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 92 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं जडेजा ने 50 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 66 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
रविंद्र जडेजा के लिए यह मुकाबला और भी खास रहा। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एकदिवसीय क्रिकेट में सातवें नंबर पर अर्धशतकीय पारी खेली, जो भारत की तरफ से 12 साल बाद हुआ। इससे पहले 2008 में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रॉबिन उथप्पा ने 51 रन की पारी खेली थी। 

इसके अलावा रविंद्र जडेजा ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत की तरफ से वनडे में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बने। इस मामले में सातवें नंबर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अभी भी कपिल देव के नाम पर है। कपिल ने 1980 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 75 रन की पारी खेली थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें