फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट-बॉलीवुड का नया कनेक्शन, पांड्या ने परिणीति को दिया जवाब!

Mon, 04 Sep 2017 09:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
हार्दिक और परिणीति
विज्ञापन
क्रिकेट और बॉलीवुड कनेक्शन किसी से छुपा नहीं है। विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, युवराज सिंह-हेजल कीच, हरभजन सिंह-गीता बसरा और जहीर खान-सागरिका घाटगे तो इसके प्रमुख उदाहरण है। अब क्रिकेट-बॉलीवुड का कनेक्शन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 
विज्ञापन


जी हां, हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के उभरते हुए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच ट्विटर पर इस तरह की बातचीत हुई है, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कही क्रिकेट-बॉलीवुड की नई जोड़ी बनने में तो नहीं है?

दरअसल, हार्दिक और परिणीति के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड एक्ट्रेस के एक ट्वीट से शुरू हुई। परिणीति के ट्वीट का पांड्या ने ऐसा जवाब दिया कि सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि कहीं पांड्या और परिणीति के बीच कुछ चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर पांड्या और परिणीति ने एक-दूसरे को दिए ऐसे जवाब

हार्दिक - फोटो : SELF
बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक साइकिल की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया- 'सबसे शानदार पार्टनर के साथ परफेक्ट ट्रिप, प्यार हवा में में है)
  The perfect trip with the most amazing partner 😘 Love is in the air!!! ❤❤❤ pic.twitter.com/fN6BwarmFv — Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) September 1, 2017


इस ट्वीट का जवाब टीम इंडिया के ऑलराउंडर ने किया, 'परिणीति क्या मैं अनुमान लगा सकता हूं? मेरे ख्याल से ये क्रिकेट और बॉलीवुड की दूसरी लिंक बनने वाली है। वैसे आपने अच्छी फोटो ली है।)
  @ParineetiChopra Can I guess?
I think this is a second Bollywood & Cricket link. :p
Great click by the way. https://t.co/vWh2LIvTwa — hardik pandya (@hardikpandya7) September 2, 2017


परिणीति भी जवाब देने से नहीं चूकी और रिप्लाई में कहा, 'हाहाहा, हो सकता है, या नहीं भी हो सकता है। सुराग इसी तस्वीर में छिपा है।)
  @hardikpandya7 Hahaha. Maybe. Maybe not. All I can say is that the clue is in the pic itself!!! — Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) September 2, 2017


हालांकि पंड्या के साथ अफेयर की चर्चा शुरू होने पर परिणीति चोपड़ा ने थोड़ी देर के बाद स्पष्ट किया कि जिस पार्टनर की चर्चा उन्होंने की थी वह श्याओमी के आने वाले फोन 5x की लॉन्चिंग के लिए है। वैसे आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या की भी गर्लफ्रेंड है।
  For all those who are curious about the on going rumours. Here's the real story behind my new partner 😋😉 pic.twitter.com/QzmK5K4wI4 — Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) September 2, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें