फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने बड़े भाई संग जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 27 Dec 2017 08:34 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
हार्दिक और कृनाल पांड्या
विज्ञापन
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बड़े भाई कृनाल 27 दिसंबर को पंखुरी शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगे। 
विज्ञापन


शादी से एक दिन पहले मेहंदी सेरेमनी में हार्दिक और उनके बड़े भाई कृनाल ने जमकर ठुमके लगाए। दोनों ने खूब मस्ती करते हुए डांस किया, जिससे माहौल खूब जोशीला हो गया।

कृनाल पांड्या की पत्नी पंखुरी शर्मा का मेहंदी लगाने वाला वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि हार्दिक पांड्या के बड़े भाई कृनाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सदस्य हैं। उन्हें इस साल जून में भारत 'ए' की तरफ से खेलने का मौका मिला था।
विज्ञापन


कृनाल और पंखुरी की मुलाकात दो साल पहले हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। ऑलराउंडर कृनाल ने नवंबर में कहा था, 'पंखुरी मेरे दोस्त की पहचान में है। हम दो साल पहले मिले थे और वहीं से हमारे बीच नजदीकियां बढ़ने लगी।' 
विज्ञापन






कृनाल ने आगे कहा, 'हम हमउम्र हैं और दोनों को एक-दूसरे का साथ काफी पसंद आता था। मुझे पंखुरी की सबसे प्यारी बात यह लगती है कि वो बहुत ही साधारण और मदद करने वाले नेचर की हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें