फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: हार्दिक टी20 में 100 विकेट पूरे करने वाले तीसरे भारतीय, अर्शदीप-वरुण ने भी हासिल की उपलब्धियां

Sun, 14 Dec 2025 07:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

Hardik Pandya T20 Wickets: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की इस विशेष सूची में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
अर्शदीप, बुमराह और हार्दिक - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। हार्दिक टी20 में 100 विकेट पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। हार्दिक पांड्या ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया। स्टब्स 13 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक का टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह 100वां विकेट रहा।
विज्ञापन

अर्शदीप-बुमराह की सूची में शामिल
हार्दिक भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह टी20 में भारत के लिए 100 विकेट पूरे कर चुके हैं। बुमराह ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के पहले मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी और अब हार्दिक भी इस विशेष सूची में शामिल हो गए हैं।
 

दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत
भारत ने तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका की मैच में शुरुआत खराब रही और टीम ने 50 से भी कम स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए। धर्मशाला में भारतीय तेज गेंदबाजों का दम देखने मिला जिसमें हार्दिक भी योगदान देने में पीछे नहीं हटे। दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में तीन विकेट पर 25 रन बनाए जो उसका भारतीय टीम के खिलाफ पावरप्ले में बनाया गया तीसरा न्यूनतम स्कोर है। 

भुवनेश्वर से आगे निकले अर्शदीप
अर्शदीप टी20 में भारत के लिए 1-6 ओवर के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है। अर्शदीप ने  टी20 में 1-6 ओवर के बीच अब तक 48 विकेट लिए हैं, जबकि भुवनेश्वर ने इस दौरान 47 विकेट लिए हैं। अर्शदीप का इकॉनोमी रेट इस दौरान 7.59 का रहा है, जबकि भुवनेश्वर का इकॉनोमी रेट 5.73 है। तीसरे स्थान पर जसप्रीत बुमराह हैं जिन्होंने इस दौरान 33 विकेट, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने 21-21 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

टी20 में सबसे तेजी से 50 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बने वरुण
वरुण चक्रवर्ती भारत के लिए तेजी से 50 विकेट पूरे करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने डोनोवान फेरेरा को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका दिया। फेरेरा और मार्करम के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन वरुण ने फेरेरा को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। फेरेरा 15 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। वरुण का टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह 50वां विकेट था। वरुण ने 32 मैचों में 50 विकेट पूरे किए हैं। कुलदीप यादव के नाम टी20 में भारत के लिए सबसे तेजी से 50 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड है। कुलदीप ने 30 मैचों में ऐसा किया था। इतना ही नहीं वरुण पूर्णकालिक सदस्य देशों की टीम में सबसे कम गेंदों पर 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उन्होंने 672 गेंदों पर ऐसा किया है। इस सूची में उनसे आगे अजंता मेंडिस (600 गेंद), कुलदीप यादव (638 गेंद) और वानिंदु हसरंगा (660 गेंद) हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें