फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: भारत ने तीसरे टी20 के लिए टीम में किए दो बदलाव, कुलदीप-हर्षित की वापसी; बुमराह अचानक घर लौटे

Sun, 14 Dec 2025 06:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों ने धर्मशाला टी20 के लिए अपनी-अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव किया है। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम में कुलदीप यादव और हर्षित राणा की वापसी हुई है जिन्हें शुरुआती दो मैचों के लिए एकादश में मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किया है। इस मैच में अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं। भारत ने शुरुआती दो मैचों में एक ही एकादश रखी थी, लेकिन इस मैच के लिए टीम को बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन

अक्षर पटेल को बीमार होने के कारण मिला आराम 
कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस के दौरान बताया कि अक्षर की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वह इस मैच का हिस्सा नही हैं, जबकि बुमराह को निजी कारणों के चलते घर जाना पड़ा है। सूर्यकुमार ने हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों के बार में अधिक जानकारी नहीं दी। अक्षर और बुमराह की जगह इस मैच में कुलदीप यादव और हर्षित राणा खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने बताया कि उन्होंने एकदाश में तीन बदलाव किए हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए इस मैच में डेविड मिलर, लिंडे और सिपाम्ला नहीं खेल रहे हैं, जबकि इनकी जगह कॉर्बिन बॉश, एनरिच नॉर्त्जे और ट्रिस्टन स्टब्स को मौका दिया गया है।

बुमराह को लेकर बीसीसीआई ने दी जानकारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुमराह को लेकर जानकारी दी है। बीसीसीआई ने बताया कि बुमराह निजी कारणों के चलते घर लौट गए हैं जिस वजह से वह इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। शेष मैचों के लिए उनके टीम में शामिल होने के संबंध में उचित समय पर अपडेट दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपकर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवान फेरेरा, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिच नॉर्त्जे, लुंगी एनडिगी, ओटेनिल बार्टमैन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें