फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची टेस्ट से पहले भज्जी ने उठाए जोंटी रोड्स पर सवाल, साउथ अफ्रीकी जर्सी में आए थे नजर

Thu, 17 Oct 2019 10:11 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हरभजन सिंह और जोंटी रोड्स - फोटो : ट्विटर
2003 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले जोंटी ने साउथ अफ्रीका की जर्सी पहनकर पुरानी यादें ताजा की। बस फिर क्या था, इंटरनेट पर खलिहर बैठे लोगों ने सदी के महानतम फिल्डर जोंटी रोड्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हरभजन सिंह ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने भी जोंटी की तस्वीर पर शानदार कमेंट किया।
 
विज्ञापन

2 of 4
हरभजन सिंह कमेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, तस्वीर के साथ जोंटी ने लिखा, 'ग्रीन एंड गोल्ड जर्सी में वापस आकर अच्छा लग रहा है, भले ये सिर्फ शूट के लिए है। मुंबई के मशहूर महबूब स्टूडियो में।' जिस पर हरभजन सिंह ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'क्या आप रांची में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मैच में खेल सकते हैं? दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी में जरूरत है जोंटी।' 

 
विज्ञापन

3 of 4
टीम इंडिया - फोटो : social media
भारतीय सरजमीं पर साउथ अफ्रीका तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच बुरी तरह से हार चुकी है। पहले टेस्ट मैच में 203 तो दूसरे टेस्ट मैच में एक पारी और 137 रन सेे मेहमानों को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अब अंतिम टेस्ट मैच रांची में 19 अक्टूबर से खेला जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4

यहां यह बताना बेहद जरूरी हो जाता है कि जोंटी रोड्स भारत से विशेष लगाव रखते हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के फिल्डिंग कोच रहे जोंटी और पूर्व कप्तान हरभजन सिंह के बीच गहरी दोस्ती है। आईपीएल के दौरान जोंटी का पूरा परिवार भी भारत में ही रहता है, वहीं भज्जी भी अपने परिवार के साथ यात्रा करते हैं, ऐसे में दोनों के परिवारों के बीच भी मित्रता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें