फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोलर्स को हरभजन का जवाब:  राज्यसभा सीट छोड़ने की सलाह पर भड़के भज्जी, सोशल मीडिया यूजर को सुनाई खरी-खोटी

Fri, 22 May 2026 06:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वाले यूजर को करारा जवाब दिया है। आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ने के बाद हरभजन को आप के समर्थकों द्वारा निशाने पर लिया जा रहा है।
विज्ञापन
हरभजन सिंह - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने निशाने पर लिया। हरभजन ने भी करारा जवाब दिया और जमकर खरी-खोटी सुनाई। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने हरभजन को राज्यसभा भेजा था, लेकिन कुछ दिन पहले राघव चड्ढा के नेतृत्व में आप के सात सांसदों ने भाजपा में विलय कर लिया था। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा, हरभजन सिंह, 'आप जिस नेता को दिन-रात गालियां देते रहते हैं, उसने आपको जो राज्यसभा सीट दी थी। उससे आप इस्तीफा क्यों नहीं दे देते?' यूजर ने हरभजन के लिए गद्दार शब्द का भी इस्तेमाल किया है। हरभजन सिंह ने एक्स पर अपने खिलाफ की इस पोस्ट को साझा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 

'सही समय पर जवाब दिया जाएगा'
हरभजन ने लिखा, जब सही समय आएगा, तो आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा। मैंने आपके किसी भी नेता का अपमान नहीं किया है। मैं अपनी जुबां क्यों खराब करूं? जो लोग मुझे गद्दार कह रहे हैं, वे पहले अपने ही लोगों से पूछें कि पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बिकी थी। अगर वे आपको नहीं बताते, तो मैं आपको बताऊंगा कि किसे कितनी रिश्वत मिली और किसकी तरफ से मिली। कैसे किसी को पंजाब को लूटने और 'लाला' तक माल पहुंचाने के लिए मंत्री या चौकीदार बनाया गया। पंजाब को लूटा और नोच-खसोट लिया गया है।

विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने किया था विरोध
आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ने के बाद से ही हरभजन को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स निशाने पर ले रहे हैं। इतना ही नहीं, आप कार्यकर्ताओं ने भी हरभजन का विरोध किया था। हरभजन के पंजाब के जालंधर स्थित घर पर आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। पंजाब सरकार ने हरभजन की सुरक्षा भी वापस ले ली थी। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में आप की सरकार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें