फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jugaad Video: धूप से बचने के लिए शख्स ने बाइक पर लगाया देसी छप्पर, गजब का जुगाड़ देख रह जाएंगे हैरान

Fri, 22 May 2026 06:10 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Desi Jugaad Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वायरल वीडियो में एक कपल बाईक पर सवार है और उनके ऊपर धूप से बचने के लिए एक कमाल ही छप्पर है। आइए जानते हैं पूरी वीडियो क्या है...
विज्ञापन
जुगाड़ का वायरल वीडियो - फोटो : instagram/ thehabibsaifi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Desi Jugaad Video: आज के दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां हर दिन कुछ न कुछ अलग और चौंकाने वाला देखने को मिल जाता है। यहां कभी ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो दिमाग घुमा देते हैं, तो कभी ऐसे क्लिप्स भी वायरल हो जाते हैं, जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो इतने मजेदार और हटके होते हैं कि उन्हें देखकर लोगों का मूड ही फ्रेश हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही दिलचस्प वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और उसकी तारीफ भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, भीषण गर्मी और लू के कहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और ऐसे में हर कोई खुद को ठंडा रखने के नए-नए तरीके तलाश रहा है। कोई छांव ढूंढ रहा है तो कोई ठंडे पेय का सहारा ले रहा है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी क्रिएटिविटी से हर किसी को हैरान कर देते हैं। इस वायरल वीडियो में भी एक कपल ने कुछ ऐसा ही अनोखा जुगाड़ अपनाया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं।

धूप से बचने के लिए लगाया गजब का जुगाड़
वीडियो में नजर आता है कि कपल ने अपनी बाइक को इस तरह से कवर कर लिया है कि वह किसी छोटे से चलते-फिरते छप्पर जैसी दिखाई दे रही है। ऊपर से लेकर चारों तरफ तक ढंकी यह बाइक गर्मी से बचने का एक अनोखा समाधान पेश कर रही है। सड़क पर गुजरने वाले लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह जाते हैं और बार-बार पीछे मुड़कर इसे देखने लगते हैं। मानो यह कोई साधारण बाइक नहीं, बल्कि चलता-फिरता जुगाड़ू घर हो।
विज्ञापन


देखें वीडियो




सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘thehabibsaifi’ नाम के अकाउंट से साझा किया गया है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने इसे लाइक भी किया है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे “देसी दिमाग की कमाल की मिसाल” बता रहा है, तो कोई इसे “गर्मी से बचने का शानदार उपाय” कहकर सराहना कर रहा है।

Viral: हादसे में खो दिए थे दोनों पैर, अब शख्स ने हाथों के सहारे की माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई
Creature Without Brain: बिना दिमाग के भी जिंदा हैं ये समुद्री जीव, जानकर चौंक जाएंगे आप
Fight Video: सड़क पर दो रिक्शा वालों के बीच हुई जमकर मारपीट, सवारी भी उतरकर भागी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें