दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते भारत की सीमित ओवरों की टीम में भी जगह मिलनी चाहिए। अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम प्रबंधन कई प्रयोग कर रहा है।
टीम वॉशिंगटन सुंदर और राहुल चहर को आजमा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अगर आप एक स्पिनर के साथ शुरुआत करना चाहते हैं (जो टी20 में सुंदर करते आए हैं) तो आपको एक विकेट लेने वाले गेंदबाज के साथ जाना चाहिए, जो अश्विन हैं। ऐसे में उन्हें मौका क्यों नहीं दिया जाना चाहिए? उन्होंने हाल ही में लाल गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है।
अश्विन गेंद को स्पिन कराते हैं, उनके पास अधिक वैरिएशन हैं। सुंदर जैसे खिलाड़ी को अभी सीखने की जरूरत है। मैं चाहता हूं कि सुंदर अच्छा प्रदर्शन करें। मैं युवाओं को मौका देने के पूरे समर्थन में हूं वर्ना इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा में कोई उनकी जगह ले लेगा।