फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KL Rahul Form: लोकेश राहुल की खराब फॉर्म पर हरभजन सिंह का बयान, कही दिल जीत लेने वाली बात

Wed, 22 Feb 2023 01:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकेश राहुल को खराब फॉर्म के बावजूद लगातार मौके दिए जा रहे हैं। उनकी फॉर्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस बीच हरभजन सिंह ने कहा है कि राहुल को अकेला छोड़ दिया जाना चाहिए। 
 
विज्ञापन
केएल राहुल दिल्ली में भी जल्दी आउट हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पिछली 10 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। इसके बावजूद लोकेश राहुल को टीम इंडिया में मौके दिए जा रहे हैं। वहीं, शुभमन गिल को टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है, जबकि वह शानदार फॉर्म में हैं। लोकेश राहुल की फॉर्म को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। वेंकटेश प्रसाद सहित कई दिग्गजों ने राहुल को टीम से बाहर करने की बात कही है। वहीं, कप्तान रोहित और टीम मैनेजमेंट ने उनका समर्थन किया है। ऐसे में हरभजन सिंह ने कहा है कि राहुल को फिलहाल अकेला छोड़ देना चाहिए। वह जल्द ही वापसी करेंगे। 
विज्ञापन


आकाश चोपड़ा ने लोकेश राहुल का समर्थन करते हुए कहा कि वेंकटेश प्रसाद राहुल के खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं। इस बहस में शामिल होते हुए हरभजन ने राहुल को अकेला छोड़ देने की बात कही है।

हरभजन ने ट्विटर पर लिखा, "क्या हम राहुल को अकेला छोड़ सकते हैं? उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। वह अभी भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह शानदार वापसी करेंगे। हम सब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसे बुरे दौर से गुजरते हैं। वह ऐसे पहले और आखिरी खिलाड़ी नहीं है। इसलिए कृपया इस तथ्य का सम्मान करें कि वह हमारे अपने खिलाड़ी हैं और विश्वास रखें।"
विज्ञापन


विज्ञापन

आकाश चोपड़ा ने 12 मिनट के एक वीडियो में वेंकटेश प्रसाद को 'एजेंडा पैडलर' कहा था। इसके बाद प्रसाद ने चोपड़ा पर निशाना साधा था। प्रसाद ने लिखा था, "मेरा किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ कोई एजेंडा नहीं है, हो सकता है कि किसी और का हो। मतभेद ठीक है, लेकिन विपरीत विचारों को अपना व्यक्तिगत एजेंडा कहना और ट्विटर पर इसे कहने से मना करना हास्यास्पद है। यह देखते हुए कि अपने विचारों को रखकर ही उन्होंने एक अपना करियर बनाया है। मेरे पास केएल या किसी अन्य खिलाड़ी के खिलाफ कुछ भी नहीं है, मेरी आवाज अनुचित चयन और खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग मानदंडों के खिलाफ है। सरफराज हों या कुलदीप, योग्यता के आधार पर आवाज उठाई है। लेकिन आकाश का इसे व्यक्तिगत एजेंडा करार देना निराशाजनक था।"

जवाब में, चोपड़ा ने कहा "वेंकी भाई, संदेश अनुवाद में खो रहे हैं। आप यहां हैं। मैं यूट्यूब पर हूं। मैं आपको एक वीडियो चैट पर आने के लिए आमंत्रित करता हूं ... हम इसे लाइव कर सकते हैं। अलग राय होना अच्छा है ... इसे ठीक से करने दें मेरे पास इस पर कोई प्रायोजक नहीं होगा और कोई भी इससे पैसे नहीं कमाएगा। इसके लिए तैयार हैं? आपके पास मेरा नंबर है।"



हालांकि, प्रसाद ने कहा कि "अनुवाद में कुछ भी नहीं खोया है" और वह अब इस विषय पर उनके साथ जुड़ना नहीं चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो चैट का ऑफर ठुकरा दिया। उन्होंने लिखा "नहीं आकाश, अनुवाद में कुछ भी खोया नहीं है। अपने 12 मिनट के वीडियो में आपने मुझे एक एजेंडा पेडलर के रूप में बुलाया है क्योंकि यह आपके विचारों के अनुरूप नहीं है। यह स्पष्ट है और मैंने इस ट्विटर थ्रेड में अपनी बातों को बहुत स्पष्ट कर दिया है। इस पर आगे आपके साथ जुड़ना नहीं चाहता।" 

केएल राहुल अब टेस्ट में भारत के उप-कप्तान नहीं हैं। ऐसे में इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें