फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jasprit Bumrah: पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान- बुमराह सात आईपीएल मैच नहीं खेले तो दुनिया नहीं खत्म हो जाएगी

Wed, 22 Feb 2023 12:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुमराह लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह आईपीएल 2023 में वापसी कर सकते हैं, लेकिन आकाश चोपड़ा ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें आईपीएल के कुछ मैचों से भी दूरी बनानी चाहिए। 
 
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से चोट के चलते टीम से बाहर हैं। पीठ की चोट के कारण 29 वर्षीय तेज गेंदबाज सितंबर 2022 से कोई मैच नहीं खेले हैं। यहां तक कि वह 2022 टी20 विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी टीम का हिस्सा नहीं रहे। हालांकि, आईपीएल 2023 में बुमराह के मैदान पर लौटने की उम्मीद है, जहां वह मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन


विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और वनडे विश्व कप भी इसी साल होना है। ऐसे में बीसीसीआई बुमराह को आईपीएल में कुछ मैचों के लिए आराम देना चाहेगा, ताकि उनके शरीर पर ज्यादा दबाव न पड़े और वह चोट से बचे रह सकें। भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर बीसीसीआई  मांग करता है तो मुंबई इंडियंस को कुछ मैचों के लिए बुमराह को आराम देना चाहिए। इस तेज गेंदबाज को इस साल के अंत में बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से फिट होने की जरूरत है।
विज्ञापन

चोपड़ा ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा "आप पहले एक भारतीय खिलाड़ी हैं और फिर आप अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं। इसलिए, अगर बुमराह को कोई असुविधा महसूस होती है, तो बीसीसीआई आगे आकर और फ्रेंचाइजी को बताएगा कि हम उसे रिलीज नहीं करने जा रहे हैं। दुनिया खत्म नहीं होगी अगर वह जोफ्रा आर्चर के साथ सात गेम नहीं खेलते हैं। साथ ही, जब आप फिट होते हैं, तो आप खेलना जारी रखना चाहते हैं क्योंकि यह आपको बेहतर बनाता है। इसलिए मुझे निश्चित रूप से लगता है कि अगर बीसीसीआई कदम उठाता है तो मुंबई इंडियंस इस पर ध्यान देगी क्योंकि, वह देश के लिए अहम खिलाड़ी हैं। उनके कार्यभार का प्रबंधन करना मुश्किल है।" 

हाल ही में, बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। इस टीम में बुमराह का नाम नहीं था। बीसीसीआई ने कहा कि स्ट्रेस फ्रैक्चर से तेज गेंदबाज की रिकवरी धीमी रही है और भारतीय टीम प्रबंधन चार मैचों की टेस्ट सीरीज के ठीक बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों में उनको टीम में शामिल करने का जोखिम नहीं उठाना चाहता।

लंदन के ओवल में 7-11 जून तक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल होना है और पूरी संभावना है कि टीम इंडिया यह मैच खेलेगी। इसके अलावा साल के अंत में भारत में होने वाले बड़े वनडे विश्व कप के लिए भी बुमराह टीम इंडिया के लिए बेहद अहम हैं। इसी वजह से टीम मैनेजमेंट उनको पूरी तरह से फिट रखना चाहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें