फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरभजन ने मांगी माफी: जरनैल सिंह भिंडरवाले को बताया था 'शहीद', अब कही ये बात

Mon, 07 Jun 2021 06:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरभजन सिंह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भारी खिंचाई के बाद हरभजन सिंह ने अपनी विवादित इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए सबसे माफी मांगी है। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस अनुभवी गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखा है। उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा, 'इंस्टाग्राम पर कल लगाई गई एक स्टोरी के लिए मैं माफी मांगता हूं और साथ सफाई देना चाहता हूं। मुझे वॉट्सएप्प पर एक तस्वीर मिली थी, जिसे मैंने बिना पढ़े और समझे शेयर कर दी। मैं अपनी गलती को स्वीकार करता हूं।'

विज्ञापन


मैंने इस देश के लिए 20 साल खून और पसीना बहाया है
भज्जी ने आगे लिखा, 'किसी भी स्तर पर मैं उस पोस्ट के विचारों या उन लोगों का समर्थन नहीं करता जिनकी तस्वीर उसमें दिख रही थी। मैं एक ऐसा सिख हूं, जो भारत के लिए लड़ेगा न कि भारत के खिलाफ। मैं राष्ट्र की भावनाओं को आहत करने पर बिना शर्त माफी मांगता हूं। अपने देशवासियों के खिलाफ मैं ना किसी समूह का समर्थन करता हूं और ना ही कभी करूंगा। मैंने इस देश के लिए 20 साल खून और पसीना बहाया है, मैं कभी किसी ऐसी बात को समर्थन नहीं करूंगा, जो भारत के खिलाफ हो।'

 

 

क्या था पूरा मामला

विज्ञापन

दरअसल, भज्जी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरवाले की पुण्यतिथि पर उसे श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना होने लगी। स्टोरी में लिखा गया है, 'सम्मान के साथ जीना धर्म के लिए मरना। 1 जून से छह जून 1984 को सचखंड श्री हरिमंदर साहिब पर शहीद होने वाले सिंह-सिंहनियों की शहादत को कोटि-कोटि प्रणाम।'
विज्ञापन


1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार को दिया गया था अंजाम
बता दें कि पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उस वक्त देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाने का निर्देश दिया था। ऑपरेशन ब्लू स्टार एक जून से 8 जून 1984 तक अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में चलाया गया था। इस ऑपरेशन में जरनैल सिंह भिंडरावाले की मौत हो गई थी।  यह भारतीय सेना की ओर से किया गया एक बड़ा मिशन था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें