फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरभजन सिंह को मिली ये अहम जिम्मेदारी, करना चाहेंगे टीम इंडिया में वापसी

Fri, 02 Feb 2018 10:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हरभजन सिंह
विज्ञापन

टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को विजय हजारे ट्रॉफी वन-डे टूर्नामेंट में पंजाब टीम का कप्तान बनाया गया। ये टूर्नामेंट कर्नाटक के अलूर में 7 से 16 फरवरी तक खेला जाएगा। वहीं, इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। इस बात की जानकारी पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता ने दी। 

विज्ञापन


पीसीए के चेयरमैन और पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा की अगुआई में टीम के सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने इस सीरीज के लिए टीम का चयन किया। फिलहाल इस समय हरभजन सिंह और युवराज सिंह दोनों ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। दोनों खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन के दम पर टीम में वापसी की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

हाल ही में हुई आईपीएल सीजन 11 की नीलामी में हरभजन सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था।वहीं, युवराज सिंह की घर वापसी हुई। युवराज को भी किंग्स इलेवन पंजाब ने इसी दाम पर खरीदा था। बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब अपना पहला मुकाबला हरियाणा के खिलाफ 7 फरवरी को खेलेगा। 
विज्ञापन


पंजाब की टीम इस प्रकार हैः-
हरभजन सिंह (कप्तान), युवराज सिंह (उप-कप्तान), मनन वोहरा, मनदीप सिंह, गुरकीरत सिंह मान, अभिषेक गुप्ता, गितांश खेरा, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, मनप्रीत सिंह ग्रेवाल, बरिंदर सिंह सरन, मयंक मारकंडे, शरद लुंबा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें