फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस बात पर इतने गुस्से में हैं भज्जी

Sat, 08 Jun 2013 08:08 PM IST
पगवाड़ा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के कारण क्रिकेट की साख पर धब्बा लगने से ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह काफी गुस्से में हैं और उन्होंने कहा है कि इस खेल को साफ बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस संबंध में पर्याप्त कदम उठाए जाने चाहिए। हरभजन ने कहा, ‘मैं एक बहुत छोटा इंसान हूं। बड़े लोग गंदगी की सफाई में व्यस्त हैं।'

उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि आईपीएल के मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए खेल को साफ करने के लिए जो हो सकता है वो किया जाना चाहिए।’

इस बीच हरभजन से पूछा गया कि क्या सट्टेबाजी को वैध कर दिया जाना चाहिए तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें