फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम बेहतर क्रिकेट नहीं खेल पाए: हरभजन

Mon, 15 Oct 2012 11:44 PM IST
जोहानिसबर्ग/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस लीग में रविवार को हाईवेल्ड लायंस से आठ विकेट से मैच गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन सिंह ने कहा कि उनकी टीम बेहतर क्रिकेट नहीं खेल सकी। उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम को बेहतर खेल का प्रदर्शन करना चाहिए था। मैदान पर काफी ओस थी लेकिन हम इसकी शिकायत नहीं कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हमने करीब 20 रन कम बनाए। हमारे बल्लेबाज विपक्षी टीम के स्पिनर्स पर अधिक रन नहीं बना सके। नैंस के चार ओवरों में महज 15 रन ही बने। नील मैकेंजी ने बेहतरीन पारी खेली। मैं कह सकता हूं कि ओवरआल लायंस का प्रदर्शन काफी अच्छा था। घरेलू टीम होने के नाते वह यहां की स्थितियों से भी वाकिफ थे जिनका उन्हें मैच में फायदा मिला।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें