फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस ने टीम इंडिया में भेदभाव का आरोप लगाया, हरभजन ने लगाई क्लास 

Mon, 23 Oct 2017 05:37 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट ने टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन को लेकर सवालिया निशान उठाए हैं। भट्ट के इन आरोप का पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने करारा जवाब दिया है। भट्ट ने रविवार को अपने फेसबुक और ट्वीटर अकाउंट पर टीम इंडिया के चयन पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन

क्या कोई मुस्लिम खिलाड़ी टीम इंडिया में है

संजीव भट्ट
संजीव भट्ट ने लिखा, क्या इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में कोई मुस्लिम खिलाड़ी है। आजादी से आज तक ऐसा कितनी बार हुआ कि भारत की क्रिकेट टीम में कोई मुसलमान खिलाड़ी ना हो? उन्होंने लिखा-क्या मुसलमानों ने क्रिकेट खेलना बंद कर दिया है या खिलाड़ियों का चुनाव करने वाले किसी और खेल के नियम मान रहे हैं।
क्या इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में कोई मुस्लिम खिलाड़ी है ?

आज़ादी से आज तक ऐसा कितनी बार हुआ कि भारत की क्रिकेट... https://t.co/Nb6ufi71qX— Sanjiv Bhatt (IPS) (@sanjivbhatt) October 22, 2017
 
विज्ञापन

हरभजन सिंह ने करारा जवाब दिया

हरभजन सिंह - फोटो : IPL
संजीव भट्ट के इस ट्वीट पर हरभजन सिंह ने उन्हें करारा जवाब दिया है। हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है-हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में है भाई। क्रिकेट टीम में खेलने वाला हर खिलाड़ी हिंदुस्तानी है उसकी जात या रंग की बात नहीं होनी चाहिए, जय भारत। हरभजन सिंह के इस जवाब को सोमवार को टीम इंडिया का चयन पूरी तरह सही भी ठहरा दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए हैदराबाद के मोहम्मद शीराज को टीम में शामिल किया गया है। 
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में है भाई। क्रिकेट टीम में खेलने वाला हर खिलाड़ी हिंदुस्तानी है उसकी जात या रंग की बात नहीं होनी चाहिए (जय भारत) https://t.co/UVvSHaLJdY— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 23, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें