फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी खेलने लौटे हरभजन, रहाणे

Thu, 06 Dec 2012 05:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के तीसरे मैच के अंतिम ग्यारह में जगह बनाने में नाकाम रहे हरभजन सिंह और अजिंक्य रहाणे रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे। इसके साथ ही इन दोनों खिलाड़ियों के इंग्लैंड के खिलाफ 13 दिसबंर से नागपुर में होने वाले चौथे और निर्णायक टेस्ट में खेलने की संभावना काफी कम हो गई है।
विज्ञापन


भारतीय टीम मैनेजमेंट के द्वारा लिए फैसले के मुताबिक राष्ट्रीय टीम में चयनित नहीं होने वाले खिलाड़ी को घरेलू सीरीज रणजी ट्रॉफी में उपलब्ध होना होता है। पिछली चार सीरीज से रणजी मैचों में यह प्रक्रिया लागू है। यह प्रक्रिया सुरक्षित टीम में चयनित रिजर्व खिलाड़ियों को पूरी तरीके से मैच फिट रखने के लिए लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि शुरुआती तीन मैचों के लिए चयनित 15 सदस्यीय टीम में हरभजन और रहाणे को शामिल किया गया था। हरभजन को दूसरा टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला था लेकिन वे कुछ खास असर नहीं छोड़ पाए थे।
विज्ञापन


मुंबई और पंजाब के बीच वानखेडे स्टेडियम में होने वाले रणजी मैच में हिस्सा लेने के लिए हरभजन और रहाणे गुरुवार को कोलकाता से रवाना हो गए। दो नवंबर से शुरू हुए रणजी ट्रॉफी के मैचों में पंजाब की ओर से हरभजन ने अच्छी गेंदबाजी की वहीं मुंबई की ओर से खेलते हुए रहाणे ने 129 और 84 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें