जुलाई 2018 में मुंबई के एक परिवार ने कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर 58 साल के एक शख्स के साथ मारपीट की। दरअसल, मॉल में राजेंद्र कुमार का हाथ कांबली की पत्नी एंड्रिया को छू गया। इसी बात पर नाराज होकर कांबली ने 58 वर्षीय बुजुर्ग को घूंसा मार दिया। घटना के दौरान पीड़ित के साथ उनकी पोती भी थी, जिसे वह गेम जोन से फूड कोर्ट लेकर आ रहे थे।