फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऊॅं फिनिशाय नमः': एमएस धोनी के 37वें जन्मदिन पर दिग्गज क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

Sat, 07 Jul 2018 07:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : file photo
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान, विश्व के सबसे सफल कप्तानों में से एक, कैप्टन कूल, विश्व के बेस्ट मैच फिनिशर... ऐसे अनेक नामों से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को 37 साल के हो गए हैं। रांची के क्रिकेटर के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्में माही को विश्व के सभी कोनों से जन्मदिन पर बधाई मिल रही है। 

विज्ञापन


वैसे, एमएस धोनी ने अपने बर्थ-डे से एक दिन पहले फैंस को स्पेशल गिफ्ट दिया। वह 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। इसके अलावा धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को 24 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। हालांकि, टीम इंडिया मैच जीतने में कामयाब नहीं हुई और पांच विकेट से मुकाबला गंवा बैठी।

बहरहाल, धोनी को जन्मदिन पर दिग्गज क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। चलिए गौर करते हैं:




(आपका करियर इस स्ट्रेच से ज्यादा खिंचा हुआ हो और आप आपकी स्टंपिंग से भी तेज हर चीज में खुशी खोज निकाले। ऊॅं फिनिशाय नमः।)

Trending Videos
विज्ञापन

दिग्गज क्रिकेटरों ने ट्विटर पर इस तरह दी 'थाला' को जन्मदिन की बधाई

एमएस धोनी







(आपको जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं धोनी। आप मनोरंजन, प्रेरणा और खुशी बांटना जारी रखें।)




(2 विश्व कप, 1 चैंपियंस ट्रॉफी, 3 आईपीएल खिताब और सूची जारी है। भारत के महान कप्तानों में से एक को जन्मदिन की शुभकामनाएं।)




(आपके 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में मैदान पर आने और भारत के धन्य दिन में सावधानीपूर्वक चलना जब आपके जैसा लीजेंड पैदान हुआ! भाई एमएस धोनी आपको जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं। आप मेरी प्रेरणा हैं और हमेशा रहेंगे। हमारे सभी अच्छे समय की याद करते हुए।)




(एमएस धोनी आपको जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं। आपका साल बहुत शानदार बीते।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें