हालांकि उन्होंने मीडिया के बढ़ते दबाव के चलते उन्होंने स्पष्ट किया यह जानकारियां ऑप्शनल हैं और जो पत्रकार इवेंट को कवर करना चाहते हैं, हम उनकी मदद करेंगे। प्रसाद ने बताया कि तमिलनाडु की जनता अमित शाह को हीरो की तरह मानती है और लोग उन्हें सुनना चाहते हैं। उन्हें भरोसा जताया कि कार्यक्रम में तय संख्या से कहीं ज्यादा लोग होंगे।
प्रसाद ने यह भी बताया कि तकरीबन 20 चैनल इस प्रोग्राम का लाइव टेलिकास्ट करेंगे, साथ ही वे यूटयूब और ट्विटर पर भी इवेंट का लाइव टेलिकास्ट कराने की योजना बना रहे हैं
फॉर्म में यह भी लिखा गया है कि जिन पत्रकारों के पास मान्यता प्राप्त पत्रकार का कार्ड नहीं है, उनसे संपादक के दस्तखत के साथ कंपनी आईकार्ड की कॉपी लगाने के लिए कहा गया है।
कड़ी सुरक्षा वाले वीआईपी इवेंट्स राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम अटैंड करने के लिए प्रेस एक्रिडेशन कार्ड का होना जरूरी है। साथ ही इवेंट में एंट्री के लिए इनविटेशन कार्ड भी होना चाहिए। ऐसा पहली बार है जब किसी पार्टी के कार्यक्रम को अटैंड करने के लिए आधार या वोटर आईकार्ड अनिवार्य तौर पर मांगा गया हो।