दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस मंगलवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह सभी प्रारूपों में शतक बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले और दुनिया के आठवें बल्लेबाज हैं। उन्होंने 11 जनवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 119 रनों की पारी खेल कर इस मुकाम को हासिल किया किया था। डुप्लेसिस मौजूदा दक्षिण अफ्रीकी टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में एक हैं। उनके 37वें जन्मदिन पर आईसीसी ने उन्हें बधाई दी है। 13 जुलाई 1984 को जन्मे फाफ ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया दौरे से टेस्ट डेब्यू किया था और पहले ही मैच में शतक जड़ा था। टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले वे दक्षिण अफ्रीका के चौथे बल्लेबाज हैं।
फाफ डु प्लेसिस पिछले 10 वर्षों से चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) से साथ हैं और टीम के कप्तान एमएस धोनी के काफी करीबी भी है। आईपीएल के 14वें सीजन में भी उन्होंने केकेआर के खिलाफ 60 गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बनाए थे। सीएसके स्टार खिलाड़ी सुरैश रैना ने फाफ को बर्थडे विश किया है।
डुप्लेसिस ने 69 टेस्ट में 40 की औसत और 10 शतकों के सहारे 4163 रन बनाए। वहीं, 143 वन-डे में उन्होंने 47.5 के औसत से 5507 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1528 रन बनाए हैं। फाफ ने कुल 91 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2622 रन बनाए हैं।