आंद्रे रसेल
- फोटो : social media
आंद्रे रसेल ने ने 40 गेंदों में 80 रन की नाबाद पारी में 6 चौके और 8 छक्के लगे। कार्तिक के साथ खेलते हुए उन्होंने पारी का अंत निर्धारित 20 ओवर्स में 232/2 के स्कोर में किया। मुंबई का ऐसा कोई गेंदबाज नहीं बचा, जिनकी गेंदों को रसेल ने बाउंड्री पार नहीं पहुंचाया हो। यह इस सीजन में कोलकाता का कोलकाता में आखिरी मैच था। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मैच बेहद अहम था। अब शेष दो मुकाबलों में भी कोलकाता को बड़े अंतर से जीत हासिल करना होगा।