फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuma Vihari: टीम को संकट में देख टूटे हाथ से फिर बल्लेबाजी करने उतरे हनुमा विहारी, एक हाथ से लगा दिया चौका

Thu, 02 Feb 2023 08:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मैच के तीसरे दिन गुरुवार को हनुमा विहारी अपनी टीम को बचाने के लिए हाथ में प्लास्टर लगाए हुए बल्लेबाजी के लिए निकले। इसे देखकर मैदान पर उपस्थित दोनों टीमों के खिलाफ चौंक गए।
विज्ञापन
हनुमा विहारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी बल्लेबाज हनुमा विहारी गत चैंपियन मध्य प्रदेश के खिलाफ चल रहे रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में अपनी टीम भावना के लिए प्रशंसा बटोर रहे हैं। बुधवार को आंध्र के कप्तान दाएं हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद बल्लेबाजी की थी। वह टूटे हाथ के साथ गुरुवार को भी क्रीज पर उतरे और सिर्फ एक हाथ से अपने शॉट खेले। परेशानी में होने के बावजूद विहारी ने पहली पारी में 57 गेंदों में 27 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 16 गेंद पर 15 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके लगाए।
विज्ञापन

मैच के तीसरे दिन गुरुवार को विहारी अपनी टीम को बचाने के लिए हाथ में प्लास्टर लगाए हुए बल्लेबाजी के लिए निकले। इसे देखकर मैदान पर उपस्थित दोनों टीमों के खिलाफ चौंक गए। मध्य प्रदेश के गेंदबाजों ने दूसरे सत्र में सभी 10 विकेट लेकर शानदार वापसी की। आंध्र के 11 में से केवल चार बल्लेबाजों ने दोहरे अंक में स्कोर किया और आश्चर्यजनक रूप से हनुमा विहारी उनमें से एक थे।

बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हनुमा विहारी - फोटो : सोशल मीडिया
हनुमा ने लगाए लगातार दो चौके
दाएं हाथ के बल्लेबाज हनुमा ने एक बार फिर से बाएं हाथ से बल्लेबाजी की। उन्होंने लगभग हर गेंद पर जोर से बल्ला चलाया। उनकी बल्लेबाजी की सबसे आश्चर्यजनक बात स्पिनर सारांश जैन के खिलाफ लगातार दो चौके लगाना था। हनुमा को दर्द में बल्लेबाजी करते देख पूरा आंध्र डगआउट खुशी से झूम उठा। पहली बाउंड्री मारने के बाद वह खुद ही चौंक गए थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने हनुमा की जमकर तारीफ की।





विज्ञापन

मैच में मध्य प्रदेश की पकड़ मजबूत
रणजी ट्रॉफी के चौथे क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश की स्थिति काफी मजबूत है। उसे जीत के लिए मैच के चौथे और आखिरी दिन 187 रन बनाने हैं। गुरुवार को तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक मध्य प्रदेश ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 58 रन बना लिए हैं। इससे पहले आंध्र ने पहली पारी में 379 रन बनाए थे। वहीं, मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 228 रन बनाए थे। दूसरी पारी में आंध्र की टीम 93 रनों पर ही सिमट गई। आंध्र को पहली पारी में 151 रनों की बढ़त हासिल हुई थी। इस तरह उसने मध्य प्रदेश को 245 रनों का लक्ष्य दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें