फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवधर ट्रॉफी: हनुमा विहारी ने भारत बी को फाइनल में पहुंचाया, फ्लॉप रहे रहाणे और रैना

Wed, 24 Oct 2018 08:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हनुमा विहारी - फोटो : file photo
विज्ञापन

हनुमा विहारी (76) की शानदार पारी की बदौलत भारत बी ने देवधर ट्रॉफी में भारत सी को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और फाइनल में जगह पक्की की। भारत बी ने बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत सी को 30 रन से मात दी।

विज्ञापन


भारत बी ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 231 रन बनाए। जवाब में भारत सी की टीम 48.2 ओवर में 201 रन पर ढेर हो गई। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत बी को प्रशांत चोपड़ा (17) और मयंक अग्रवाल (24) ने 40 रन की साझेदारी करते हुए सधी शुरुआत दिलाई।  हालांकि, पहला विकेट गिरने के बाद भारत सी ने जबरदस्त वापसी की और 90 रन के स्कोर पर भारत बी के शीर्ष पांच बल्लेबाज आउट कर दिए। 

हनुमा विहारी ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम की जरूरत को ध्यान में रखकर शानदार 76 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत 'बी' ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 231 रन बनाए। भारत 'सी' की तरफ से रजनीश गुरबानी और पप्पू रॉय ने 3-3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


जवाब में भारत 'सी' की शुरुआत खराब रही। रविकुमार समर्थ (5) जल्दी आउट हुए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे (32) और शुभमन गिल (36) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन भारत बी ने तभी जोरदार वापसी की। फिर सुरेश रैना महज 1 रन बनाकर चलते बने। कुछ देर बाद शुभमन गिल भी आउट हो गए। 

यहां से सूर्यकुमार यादव (39) और विजय शंकर (35) ने टीम को संभालते हुए स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन इनकी पारियां काम नहीं आई और पूरी टीम 48.2 ओवर में 201 रन बनाकर आउट हो गई। भारत 'बी' की ओर से कृष्णप्पा गौतम और मनोज तिवारी ने 3-3 विकेट चटकाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें