फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में दोबारा नहीं चुने जाने पर विहारी ने दिया बयान, कहा- मेरा काम खेलना और मैच जीतना

Sun, 29 Dec 2019 07:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
hanuma vihari
विज्ञापन

टीम इंडिया के बल्लेबाज हनुमा विहारी को इस साल आईपीएल में कोई खरीदार नहीं मिला है। पिछली बार उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था। विहारी ने इस साल अपने बेस प्राइस को 50 लाख रुपये रखा था बावजूद क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में उन्हें जगह नहीं मिली।

विज्ञापन


चयन ना होने पर उन्होंने कहा, ‘यह मेरे नियंत्रण में नहीं है। मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता हूं। मेरा काम मैच खेलना और जीतना है। मैंने राज्य की टीम के लिए सीमित ओवरों के प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं भारतीय टीम के लिए भी अच्छा प्रदर्शन करुंगा।’

भारतीय टेस्ट टीम का यह सदस्य अब उस बात को पीछे छोड़कर आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जमकर पसीना बहा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें