फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvENG: इंग्लैंड को जीत के लिए 255 रन तो दक्षिण अफ्रीका को चाहिए आठ विकेट, रोमांचक हुआ मैच

Sun, 29 Dec 2019 07:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोरी बर्न्स - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका और मेहमान इंग्लैंड के बीच का पहला टेस्ट चौथे दिन पहुंच गया है। तीसर दिन रोरी बर्न्स (77*) और डोम सिबले (29) ने पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े जिससे इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका से जीत के लिए मिले 376 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले टेस्ट के तीसरे दिन एक विकेट पर 121 रन बना लिए थे।

विज्ञापन


स्टंप के समय बर्न्स के साथ जो डेनली दस रन बनाकर क्रीज पर थे। पहला टेस्ट जीतने के लिए अब इंग्लैंड को जीत के लिए 255 रनों और दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट की दरकार है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के आखिरी छह बल्लेबाजों ने 200 रन जोड़े जिससे उसने दूसरी पारी में 272 रन बनाए। वॉन डर दुसेन ने (51), वर्नोन फिलेंडर (46), एनरिच नोर्जे (40) और क्विंटन डिकॉक ने 34 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने पांच विकेट झटके। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें