आईपीएल की फ्रेंचाइजियों द्वारा नजरअंदाज किए गए भारतीय टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज हनुमा विहारी इंग्लैंड में छह टेस्ट मैचों के आगामी दौरे की तैयारी काउंटी टीम वारविकशायर से जुड़कर करेंगे। आईपीएल के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करना है। टीम को इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भाग लेना है। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज इंग्लैंड पहुंच गया है और बर्मिंघम की इस काउंटी टीम के साथ इस सत्र के कम से कम तीन मैचों के लिए जुड़ेगा।