ओपनर मार्टिन गुप्टिल को साल 2011-12 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए न्यूजीलैंड के सबसे बड़े पुरस्कार सर रिचर्ड हेडली मेडल से नवाजा गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट पुरस्कार समारोह में गुप्टिल को यह पुरस्कार दिया गया। गुप्टिल को साल के सर्वश्रेष्ठ वन-डे और ट्वंटी-20 खिलाड़ी का पुरस्कार भी मिला।
यह पुरस्कार एक सितंबर 2011 से लेकर 31 अगस्त 2012 तक के प्रदर्शन के आधार पर दिए गए है। युवा पेसर डग ब्रेसवेल को साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार मिला जबकि बल्लेबाज एमी सैटर्थवेट को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया।