फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनस कांड में गेराल्ड मजोला दोषी

Thu, 18 Oct 2012 10:50 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में कराए गए आईपीएल के दूसरे संस्करण के दौरान अपने स्टॉफ को बोनस बांटने के मामले में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के निलंबित सीईओ गेराल्ड मजोला को दोषी पाया गया है। बोनस कांड की जांच कर रही सीएसए की अनुशासनात्मक समिति ने गेराल्ड को आईपीएल दो की मेजबानी के बाद खुद को और स्टाफ को बिना जानकारी दिए बोनस वितरित करने का दोषी पाया है।
विज्ञापन


सीएसए की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ रहे निकोलस प्रेस्टन ने कहा, ‘मजोला को इस मामले में उनका पक्ष रखने के लिए आमंत्रित किया गया है ताकि उनसे पूछा जा सके कि आखिरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों न की जाए।’ मजोला के वकील पूमेजो डेविड ने कहा कि वह अनुशासनात्मक समिति की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें