फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पर 20 साल का बैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैच फिक्सिंग के आरोप में भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर पर 20 साल का बैन लगा दिया गया है। यह प्रतिबंधित क्रिकेटर दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए 2007 में 2 वनडे और एक टी-20 मैच भी खेल चुका है।
विज्ञापन


आरोपी क्रिकेटर का नाम गुलाम बोदी है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट (सीएसए) ने उन पर 2015 में सट्टेबाजी के आरोप में यह सजा सुनाई है। सीएसए की भ्रष्टाचार रोधी और सुरक्षा इकाई द्वारा की गई जांच में बोदी पर मैच फिक्सिंग की योजना रचने और मैच फिक्स करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया।

सीएसए के मुताबिक बोदी ने स्वीकार किया था कि उन्होंने घरेलू टी-20 लीग रैम स्लैम टी-20 चैलेंज सीरीज के दौरान मैच फिक्स करने की कोशिश की थी।

2012 में आईपीएल में खेलने वाले बोदी पर सीएसए भ्रष्टाचार रोधी एवं सुरक्षा इकाई की जांच के बाद आरोप लगाए गए थे। बोदी ने आगे इस तरह का अपराध न करने और सीएसए द्वारा तैयार भ्रष्टाचार रोधी शिक्षा कार्यशाला में शामिल होने का वादा किया है और यदि वह ऐसा करते हैं तो उनके प्रतिबंध में पांच साल की कटौती की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन

एक अन्य आरोपी क्रिकेटर ले चुका है संन्यास

37 वर्षीय गुलाम बोदी ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 2007 में जिंबाब्वे के खिलाफ दो वनडे मैच खेले। उसी साल उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टी-20 भी खेला था। वह 2007 में टी-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

रिपोर्ट के मुताबिक मैच फिक्सिंग के मामले में गुलाम के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम के एक और टेस्ट क्रिकेटर का नाम भी जुड़ा है। लेकिन वह क्रिकेटर 2015 में ही संन्यास ले चुके है।

बोदी का जन्म भारत के हाथुरान (गुजरात) में हुआ था। जब वह किशोर थे तब उनका परिवार दक्षिण अफ्रीका चला गया था। 1998 में वह दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम से भी खेल चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें