फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वापसी को बेकरार हैदराबाद, युवराज आज उतरेंगे मैदान पर

Fri, 06 May 2016 02:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो मैचों से पंजाब और दिल्ली के खिलाफ हार का सामना कर रही गुजरात लायंस की टीम शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फिर जीत की राह पर लौटने को बेताब होगी। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अपने स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह के मैदान में उतरने की उम्मीद है। युवराज सिंह टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में चोटिल होने के बाद अभी तक आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।
विज्ञापन

 
आईपीएल-9 की नई टीम गुजरात लायंस ने शुरुआत में लगातार जीतें दर्ज कीं। अब तक टीम नौ में से छह जीत दर्ज की है जबकि तीन में से दो हार उसे पिछले दो मुकाबलों में अपने घरेलू मैदान पर मिली है। अब टीम को अपने सभी मैच गैर-घरेलू मैदान पर खेलने हैं। सुरेश रैना की अगुआई वाली टीम को उम्मीद है कि घर से बाहर वह फिर से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ 15 रन से जीत दर्ज करने के बाद पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी।

हैदराबाद के खाते में अभी तक सात मैचों में चार जीतें दर्ज हैं। पिछली बार जब गुजरात लायंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला हुआ था तो हैदराबाद की टीम दस विकेट से जीतने में सफल रही थी। हार से शुरुआत करने वाली हैदराबाद की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में एकजुट प्रयास से टूर्नामेंट में अच्छी वापसी की है। हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हैं।
विज्ञापन


वार्नर के सलामी जोड़ीदार शिखर धवन ने भी अपनी खोई फार्म हासिल कर ली है। टीम के लिए यह भी बड़ी राहत है कि उसके बल्लेबाज केन विलियम्सन चोट से उबरने के बाद फिर मैदान में लौट आए हैं और आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 38 गेंदों पर 50 रनों की अच्छी पारी भी खेली थी। मध्यक्रम में उसके पास मोएजेज हेनरिक्स, नमन ओझा और दीपक हुड्डा भी प्रभावशाली रहे हैं। यदि युवराज फिट होकर लौटते हैं तो टीम की मजबूती और बढ़ सकती है। गेंदबाजी में आशीष नेहरा, भुवनेश्वर, मुस्ताफिजुर रहमान और हेनरिक्स जैसे अच्छे खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

मैककुलम और स्मिथ से गुजरात को बड़ी आस

- फोटो : pti
गुजरात लायंस की बल्लेबाजी उसके ओपनर ब्रेंडन मैकुलम और ड्वेन स्मिथ की सफलता पर निर्भर करती है। जब ये दोनों बल्लेबाज अच्छा करने में सफल रहे हैं तो टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया है।

मध्यक्रम में कप्तान सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक उपयोगी योगदान करते रहे हैं। ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और रविंद्र जडेजा बल्ले से ज्यादा बेहतर नहीं कर पाए हैं लेकिन पिछले मैच में जडेजा के नाबाद 36 रनों से टीम संतुष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें