फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्सी पर गलत लिखा नाम तो IPL छोड़ घर जाने की बात कही!

Fri, 06 May 2016 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसा और शोहरत एक साथ दोनों चीजें देने वाली आईपीएल में खेलने का सपना यूं तो किसी भी क्रिकेटर होता है। लेकिन एक विदेशी खिलाड़ी जिसने अपने पहले ही मैच में इस टूर्नामेंट को छोड़ अपने घर जाने की बात इसलिए कह दी क्योंकि जर्सी पर उनका नाम गलत लिखा था।
विज्ञापन


यह सब कुछ हुआ राइंजिग पुणे सुपरजाइंटस की टीम में जो अपने 4 बड़े दिग्गज और विदेशी खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान हैं और टीम प्रबंधन उनकी जगह उनके जैसे ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की जुगाड़ में लगा है।

केविन पीटरसन के चोटिल होने पर पुणे की टीम ने पाक मूल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के साथ करार किया और अपनी टीम में शामिल कर लिया। करार के बाद वह मंगलवार को भारत पहुंचे। भारत आने के बाद लग रहा था कि पुणे की टीम प्रबंधन उन्हें थोड़ा आराम करने का मौका देगी। लेकिन ख्वाजा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच में आईपीएल करियर का आगाज कर लिया।
विज्ञापन


प्रशंसक उनके आगमन की बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनकी टीम से एक चूक हो गई और उनकी जर्सी पर गलत नाम लिख दिया। इस गलती का जिक्र उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करके किया। हालांकि उन्हें अपने नाम की गलती से खुशी नहीं हुई और मजाक में देश छोड़ अपने घर जाने की बात कह दी। उन्होंने मजाक में पोस्ट किया, "ऐसा लगता है कि पुणे चाहता है 'ख्वाजा (Khwaja) खेलने आए' बेहतर है कि मैं घर जाऊं।"
  Looks like Pune were expecting 'Khwaja' to come play. I better go home 😂. #typo #pune #IPL #india #cricket #delhi pic.twitter.com/fdkcSph7TM — Usman Khawaja (@Uz_Khawaja) 5 मई 2016
विज्ञापन

फरवरी की नीलामी में किसी ने नहीं लिया था ख्वाजा को

दिल्ली के खिलाफ शॉट लगाते उस्मान ख्वाजा
ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की। दिल्ली से मिले 163 रनों के लक्ष्य के जवाब में पुणे के लिए ख्वाजा ने अजिंक्य रहाणे के साथ पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़ लिए। उन्होंने पहले ही मैच में 30 रनों की पारी खेल डाली जिसमें 2 चौके और एक छक्का भी शामिल है।

हालांकि जर्सी पर गलत छपे अंग्रेजी के नाम के अलावा इस मैच में वह काफी किस्मत वाले रहे क्योंकि उन्हें इस पारी के दौरान 4 बार आसान जीवनदान मिला। उनके पांचवें प्रयास में दिल्ली ने उनका विकेट झटक लिया। अमित मिश्रा ने उनकी किस्मत वाली पारी का अंत किया। उन्होंने 27 गेंदों में 30 रन बनाए।

29 साल के बल्लेबाज ख्वाजा को फरवरी में हुई नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइजी टीम ने नहीं खरीदा था। हालांकि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग बिग बैश लीग में काफी रन बनाए और 172.50 की औसत से 345 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें