फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs RR Live Streaming: कौन सी टीम होगी दूसरी फाइनलिस्ट, गुजरात और राजस्थान में भिड़ंत; कब और कैसे देखें मैच?

Thu, 28 May 2026 04:59 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

सार

GT vs RR IPL Live Streaming, Telecast Details for Qualifier 2 Match: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि यहां हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा, जबकि विजेता टीम 31 मई को होने वाले फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भिड़ेगी।
विज्ञापन
गुजरात बनाम राजस्थान - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 का रोमांच प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। शुक्रवार को इस संस्करण का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी, जो भी टीम मुकाबला जीतेगी फाइनल में प्रवेश कर लेगी और उसका सामना 31 मई यानी रविवार को गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GT vs RR Playing 11: गुजरात के सामने होगी वैभव की चुनौती, प्लेइंग-11 में होगा बदलाव? फाइनल का टिकट एक कदम दूर 

राजस्थान बनाम गुजरात - फोटो : PTI
किसका पलड़ा भारी?
राजस्थान के खिलाफ गुजरात का रिकॉर्ड शानदार रहा है। गुजरात को पहले क्वालिफायर में आरसीबी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जबकि राजस्थान ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया।   राजस्थान और गुजरात के बीच आईपीएल में अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से सात मुकाबलों में जीत गुजरात के हाथ लगी है, जबकि राजस्थान सिर्फ तीन मैच ही जीत सकी है। गुजरात टाइटंस अपने इस दमदार रिकॉर्ड को दूसरे क्वालिफायर में भी बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के सामने सबसे बड़ी चुनौती वैभव सूर्यवंशी
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में विपक्षी गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सभी को प्रभावित किया था। वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी ने गुजरात की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पिछले मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने उन्हें शॉर्ट गेंद पर आउट जरूर किया था, लेकिन उससे पहले वैभव ने उनकी गेंद पर शानदार छक्का भी जड़ा था। कगिसो रबाडा जैसे अनुभवी गेंदबाज भी उनकी बल्लेबाजी के सामने बेअसर नजर आए थे। अब गुजरात के गेंदबाज एक बार फिर शॉर्ट गेंद की रणनीति के साथ उतर सकते हैं, क्योंकि वैभव कुछ मुकाबलों में इसी कमजोरी के चलते विकेट गंवा चुके हैं।

राजस्थान बनाम गुजरात - फोटो : PTI
राजस्थान को फिर वैभव और आर्चर से उम्मीद
राजस्थान रॉयल्स की सफलता में वैभव सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की बड़ी भूमिका रही है। बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर वैभव खुलकर शॉट खेलना पसंद करते हैं और बड़े गेंदबाजों के खिलाफ भी बेखौफ नजर आते हैं। वैभव के शानदार फॉर्म के कारण यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन थोड़ा दबा हुआ दिखाई दिया है, हालांकि ध्रुव जुरेल ने तीसरे नंबर पर लगातार उपयोगी पारियां खेली हैं। राजस्थान की टीम अपने संयोजन से संतुष्ट नजर आ रही है और प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना काफी कम मानी जा रही है।

साई सुदर्शन-शुभमन गिल - फोटो : IANS
गुजरात के टॉप ऑर्डर पर बड़ी जिम्मेदारी
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी काफी हद तक शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर निर्भर रही है। अगर ये तीनों बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाते हैं तो टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करना मुश्किल हो जाता है। साई सुदर्शन ने पूरे सीजन में निरंतर प्रदर्शन किया है, लेकिन उनसे शुरुआत से ही तेजी से रन बनाने की उम्मीद करना आसान नहीं होगा। वहीं अगर राजस्थान बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहता है तो गुजरात के शीर्ष क्रम पर दबाव बढ़ सकता है।

आरसीबी - फोटो : IANS
फाइनल का टिकट दांव पर
दोनों टीमों के पास फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका है। राजस्थान जहां अपने युवा खिलाड़ियों के दम पर आत्मविश्वास से भरी हुई है, वहीं गुजरात अनुभव और संतुलित टीम संयोजन के भरोसे मैदान पर उतरेगी। अब देखना होगा कि फाइनल में आरसीबी का सामना करने का मौका किस टीम को मिलता है।
विज्ञापन

गुजरात बनाम राजस्थान - फोटो : ANI
हम यहां आपको गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच 29 मई यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें