फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: कैसे यूपी के इस शख्स को AI ने दिला दी लाखों की जमीन? सोशल मीडिया पर कहानी हो रही वायरल

Thu, 28 May 2026 04:16 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Story: उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने एआई की मदद से अपनी पुश्तैनी जमीन खोज ली है। व्यक्ति का नाम जाहिद खान है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पूरी कहानी बताई है। 
विज्ञापन
कैसे यूपी के इस शख्स को AI ने दिला दी लाखों की जमीन? - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Story: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने लोगों की जिंदगी को आसान कर रहा है। कई तरह काम करने में लोग एआई की मदद ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने एआई की मदद से अपने गांव में मौजूद पुश्तैनी जमीन को खोज लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसने अपनी कहानी शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। 

विज्ञापन


व्यक्ति का नाम जाहिद खान है, जिन्होंने लिंक्डइन पर बताया है कि उनके परिवार की जमीन कई पीढ़ियों से थी। परदादा से दादा से पिता और अब उन्हें यह जमीन मिली थी। जाहिद ने बताया बेहद कम अपमे गांव गए हैं। इसलिए उन्हें  जमीन और रास्तों के बारे में अधिक पता नहीं था। जाहिद का गांव उत्तर प्रदेश के मोहम्मदपुर इलाके में है। ऑनलाइन जमीन के रिकॉर्ड मौजूद थे, लेकिन उन्हें खोजना कठिन था। 

जमीन जगह-जगह फैली हुई थी और अधिकतर जानकारियां कठिन सरकारी हिंदी में लिखी थीं। ऐसे में आम इंसान के लिए सही जमीन ढूंढना काफी कठिन हो गया था। इसके बाद जाहिद ने एआई की मदद ली। 
विज्ञापन


Apple Mystery: आखिर पानी में तैरता क्यों है सेब? जानिए इसके पीछे का साइंस

उन्होंने बताया कि एआई ने सबसे पहले उनके दिवंगत पिता के नाम से जमीन के रिकॉर्ड तलाशने शुरू किए। एआई ने सरकारी पोर्टल पर खुद हिंदी में नाम टाइप कर दिया और परिवार से जुड़े सभी जमीन के रिकॉर्ड खोज डाले। इसके बाद एआई ने हर जमीन की गाटा संख्या यानी प्लॉट नंबर भी खोज लिया है।

 

Facts: क्या लॉयर और एडवोकेट एक ही होते हैं? जानिए सच्चाई जो ज्यादातर लोग नहीं जानते

कहानी हो रही वायरल 

जाहिद ने बाताय कि एआई ने मैप पोर्टल की मदद से जमीन की जगह को खोजना शुरू किया। एआई ने यह भी पहचान लिया कि वेबसाइट पर दिए लोकेशन नंबर सामान्य अक्षांश और देशांतर में नहीं बल्कि दूसरे फॉर्मेट में थे। इसके बाद उसने सही मैप लोकशन में बजल दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि एआई ने एक मैप में सभी 25 प्लॉट्स की जानकारी को बदल दिया। अब यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें