फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs DC: लगातार दूसरी जीत के इरादे से उतरेंगी दिल्ली और गुजरात की टीमें, पंत और हार्दिक पर रहेंगी निगाहें

Sat, 02 Apr 2022 10:45 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गुजरात और दिल्ली दोनों अपना पहला मैच जीत चुकी हैं। दोनों टीमों ने रोमांचक जीत दर्ज की थी। अब ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या अपनी टीम को लगातार दूसरा मैच जिताकर अंकतालिका में मजबूत स्थिति में पहुंचाना चाहेंगे। 
 
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 22 का दसवां मैंच गुजरात और दिल्ली की टीम के बीच पुणे में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पहला मैच जीत चुकी हैं। हार्दिक की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। गुजरात के लिए राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने अहम पारियां खेली थीं। वहीं दिल्ली ने अपने पहले मैच में मुंबई को हराया था। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और ललित यादव ने कमाल किया था। अब दोनों टीमें लगातार दूसरा मैच जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। 
विज्ञापन


पंत की अगुवाई में दिल्ली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। यह टीम पिछले सीजन अंकतालिका में पहले स्थान पर रही थी। वहीं गुजरात की टीम पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनी है। 
Trending Videos

दिल्ली की टीम हुई मजबूत 
चोट से जूझ रही दिल्ली की टीम में तीन नए खिलाड़ी जुड़े हैं। मुस्तफिजुर रहमान, लुंगी एनगिडी और सरफराज खान अपना क्वारैंटीन पूरा कर चुके हैं। इन तीनों खिलाड़ियों के जुड़ने से दिल्ली की टीम और मजबूत हुई है। अब कप्तान ऋषभ पंत के पास ज्यादा विदेशी खिलाड़ी होंगे और उनकी टीम को भी मजबूती मिलेगी। दिल्ली को भले ही मुंबई के खिलाफ जीत मिली थी, लेकिन आने वाले मैचों में इस टीम के लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा।

पहले मैच में दिल्ली का मध्यक्रम पूरी तरह से फेल रहा था। कप्तान ऋषभ पंत और मनदीप सिंह सस्ते में आउट हुए थे। टिम सेफर्ट और पृथ्वी शॉ भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। इस मैच में दिल्ली की टीम जिम्मेदारी के साथ खेलना चाहेगी और लगातार दूसरा मैच जीतना चाहेगी। 
विज्ञापन

अपनी टीम से कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे हार्दिक
हार्दिक पांड्या दिल्ली के खिलाफ मैच में अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। लखनऊ के खिलाफ मैच में उनके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। पहले मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी की फिर मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने टीम को जीत दिलाई। हालांकि, टीम का टॉप ऑर्डर और स्पिन गेंदबाजी अभी भी पूरी तरह से लय में नहीं है। राशिद खान और राहुल तेवतिया के लय पकड़ने पर इस टीम की गेंदबाजी और मजबूत होगी। 

गुजरात के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल और मैथ्यू वेड इस मैच में तेजी से रन बनाने की कोशिश करेंगे और अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देना चाहेंगे। पहले मैच में गिल खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए थे। वहीं वेड ने बहुत धीमी पारी खेली थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें