फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Titans: शुरुआती दोनों सीजन में फाइनल में पहुंचने वाली पहली आईपीएल टीम बनी गुजरात, देखें शानदार रिकॉर्ड

Sat, 27 May 2023 08:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुजरात की टीम ने अब तक आईपीएल के दो सीजन खेले हैं और दोनों में फाइनल तक का सफर करने में सफल रही है। गुजरात अपने शुरुआती दो आईपीएल में फाइनल खेलने वाली पहली टीम है। 
 
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 में गुजरात की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। पिछले साल चैंपियन बनने वाली यह टीम फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। चेन्नई की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से है और रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंची है। वहीं, गुजरात ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। गुजरात आईपीएल इतिहास की पहली टीम है, जिसने अपने शुरुआती दो सीजन में फाइनल में जगह बनाई है। 
विज्ञापन


गुजरात और राजस्थान ही पहले सीजन में बने चैंपियन
गुजरात के अलावा राजस्थान और चेन्नई ऐसी टीमें हैं, जो अपने पहले सीजन में फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही हैं। इनमें से गुजरात और राजस्थान ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने अपने पहले सीजन में ही खिताब जीता। हालांकि, राजस्थान की टीम अपने दूसरे सीजन में फाइनल तक का सफर नहीं तय कर पाई। अगर गुजरात की टीम फाइनल जीत जाती है तो पहली ऐसी टीम होगी, जो अपने शुरुआती दो सीजन में चैंपियन बनेगी। 

मुंबई और चेन्नई जीत चुकी हैं लगातार दो ट्रॉफी
आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब जरूर जीता है और लगातार दो बार खिताब जीतने का गौरव भी हासिल कर चुकी है। चेन्नई ने भी लगातार दो ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया है, लेकिन कोई भी अपने शुरुआती दो सीजन में दोनों बार फाइनल में नहीं पहुंच सकी है। जीत हार के अनुपात के लिहाज से गुजरात टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। 
विज्ञापन


गुजरात का जीत प्रतिशत सबसे बेहतर
गुजरात ने अब तक आईपीएल में 32 मैच खेले हैं और 23 में जीत हासिल की है, जबकि सिर्फ नौ मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस टीम का जीत-हार का अनुपात 2.55 का है। इस मामले में चेन्नई की टीम दूसरे स्थान पर है, जिसका अनुपात 1.42 का है। वहीं, तीसरे स्थान पर मौजूद लखनऊ का अनुपात 1.41 का है। गुजरात ने अपने 71 फीसदी मुकाबलों में जीत हासिल की है, जो बाकी सभी टीमों से बेहतर है। इस मामले में चेन्नई 58.78 फीसदी मैच जीतकर दूसरे और लखनऊ 58.62 फीसदी मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें