फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आखिरी ओवर में चार छक्के खाने वाले यानसेन ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, नटराजन पहली बार ऐसा करने में नाकाम रहे

Thu, 28 Apr 2022 10:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उमरान मलिक को छोड़कर हैदराबाद के सभी गेंदबाज फेल रहे। गुजरात के जो पांच विकेट गिरे, वो सभी उमरान ने ही लिए। उनके अलावा टी नटराजन, यानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार पूरी तरह फेल रहे।
विज्ञापन
मार्को यानसेन और टी नटराजन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में बुधवार को एक बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला। गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया। गुजरात के राहुल तेवतिया और राशिद खान ने मिलकर आखिरी ओवर में 22 रन बना डाले। इस जीत के साथ गुजरात ने लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने और टूटे। कुछ रिकॉर्ड शानदार रहे और कुल शर्मनाक भी रहे।
विज्ञापन


गुजरात ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 20वें ओवर में दूसरा सबसे ज्यादा रन (22) हासिल किया। इस मामले में सबसे ऊपर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स हैं। उन्होंने 2016 में विशाखापट्टनम में पंजाब किंग्स के खिलाफ 23 रन बनाए थे। तब धोनी ने अक्षर पटेल के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पुणे को मैच जिताया था। तीसरे नंबर पर डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम है। 

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
विज्ञापन

मार्को यानसेन - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद के छह फिट पांच इंच लंबे गेंदबाज मार्को यानसेन ने मैच में चार ओवर में 63 रन लुटाए। यह टारगेट डिफेंड करते हुए किसी गेंदबाज द्वारा लुटाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इस मामले में यानसेन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लुंगी एनगिडी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। एनगिडी ने 2019 में दिल्ली में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 62 रन लुटाए थे। यानसेन के आखिरी ओवर (20वें) में तेवतिया ने एक और राशिद ने तीन छक्के लगाए।

टी नटराजन - फोटो : IPL/BCCI
उमरान मलिक को छोड़कर हैदराबाद के सभी गेंदबाज फेल रहे। गुजरात के जो पांच विकेट गिरे, वो सभी उमरान ने ही लिए। उनके अलावा टी नटराजन, यानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार पूरी तरह फेल रहे। नटराजन इस सीजन अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आठ मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, गुजरात के खिलाफ विकेट नहीं निकाल पाए। इस सीजन पहली बार ऐसा हुआ कि नटराजन किसी मैच में विकेट नहीं ले पाए।

हैदराबाद के ओपनर अभिषेक-विलियम्सन और गुजरात के ओपनर्स शुभमन-ऋद्धिमान - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात ने पावरप्ले (0-6 ओवर) में बिना कोई विकेट गंवाए 59 रन बनाए। यह इस सीजन पावरप्ले में गुजरात द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। वहीं, किसी टीम द्वारा यह इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। 

हैदराबाद के बल्लेबाजों ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। अभिषेक शर्मा और एडेन मार्करम ने अर्धशतक जड़ा। वहीं, आखिर में युवा शशांक सिंह ने छह गेंदों पर नाबाद 25 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। हैदराबाद की पारी के दौरान शशांक ने 20वें ओवर में लोकी फर्ग्यूसन की आखिरी तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए। लोकी इस सीजन हैदराबाद के खिलाफ दो मैचों में एक विकेट भी नहीं ले सके हैं।
विज्ञापन

लोकी फर्ग्यूसन - फोटो : IPL/BCCI
उन्होंने दो मैच मिलाकर आठ ओवर गेंदबाजी की है और 98 रन लुटाए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 12.25 का रहा। फर्ग्यूसन ने हैदराबाद के खिलाफ दो मैचों में आठ चौके और सात छक्के लुटाए। वहीं, इस मैच की बात करें तो राशिद खान भी विकेट लेने में नाकाम रहे। फर्ग्यूसन और राशिद ने मिलकर आठ ओवर गेंदबाजी की और 12.13 की इकोनॉमी से 97 रन लुटाए। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने फर्ग्यूसन और राशिद की गेंदों पर चार चौके और आठ छक्के लगाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें